स्व० सुरेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट की स्मृति को सजीव बनाए रखने के लिए और उनके द्वारा जन मानस कल्याण के प्रयोजन से प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को सामान्य जनता को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एडवोकेट स्मृति संस्थान’ द्वारा एक बेहद सराहनीय कदम उठाया गया है। संस्थान ने जरूरतमंदों, वंचितों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निःशुल्क परामर्श एवं विधिक सहायता केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया है। स्व.सुरेंद्र प्रताप सिंह के सुपुत्र हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनुराग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केंद्र के माध्यम से समाज के ऐसे लोग जो आर्थिक तंगी या जानकारी के अभाव में कानूनी अधिकारों से वंचित रह जाते हैं, उन्हें अनुभवी वकीलों द्वारा मुफ्त कानूनी सलाह, मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा की वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय सुरेंद्र प्रताप सिंह कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री और अध्यक्ष भी रह चुके है। उन्होंने अधिवक्ता समाज के हितो के लिए विभिन्न मंचों से अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों और उत्पीड़न को रोकने के लिए पूरे देश और राज्य में इसे तुरंत लागू करने की मांग उठाई थी। अधिवक्ता अनुराग सिंह ने बताया की स्वर्गीय सुरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट स्मृति संस्थान द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को निःशुल्क परामर्श एवं विधिक सहायता प्रदान की जाएगी। कानपुर कचहरी हवालात के सामने चेम्बर है जिनको भी निशुल्क परामर्श के लिए सम्पर्क करे।
जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता केंद्र का हुआ शुभारंभ


















