चरण सुहावा यात्रा का स्वागत
नई दिल्ली के मोतीबाग से 23 अक्टूबर को चली थी यात्रा
श्रद्धालुओं ने गुरुचरण पादुका के दर्शन किए
खालसा पंथ के संस्थापक दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह महराज व खालसा की माता साहिब कौर के पवित्र जोड़े साहिब की चरण सुहावें का जाजमऊ पर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। सिखों के पवित्र गुरु चरण सुहावा यात्रा का आगमन जाजमऊ में हुआ। नई दिल्ली से 23 अक्टूबर को चली यात्रा देर रात जाजमऊ पहुंची। बड़ी संख्या में संगत ने पुष्प वर्षा किया। बैंड बाजे व ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ, हर ओर वाहे गुरु वाहे गुरु गुजायमान थे।जिसमें स्वामी अरूण चैतन्य पुरी महराज, सरदार हरजीत सिंह कालड़ा, अजीत सिंह छाबड़ा, हरविंदर सिंह लार्ड, सुमिरन कौर, जसवीर सिंह, मनजीत सिंह,सांसद रमेश अवस्थी, विघायक महेश त्रिवेदी, शिवराम सिंह, सुरेश अवस्थी, रघुनंदन सिंह भदौरिया, करन महाना आदि लोगो ने जाजमऊ में स्वागत किया। हरजिंदर नगर चौराहे पर युवा ह्रदय सम्राट करन महाना, अशोक मेम्बर, सोनू बाबा, सुमित बघावन आदि लोगों ने आतिशबाजी करके स्वागत व अभिनन्दन किया। सरदार अजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि 29 अक्टूबर को गुमटी गुरूद्वारे से यात्रा प्रस्थान होगी। गुरु गोविंद सिंह महराज व उनकी पत्नी माता साहिब कौर की चरण पादुका जो दिल्ली में 300 वर्ष से रखी हुई थी। उनके दर्शन कराए जा रहे हैं।



















