Advertisement

इस्कॉन कानपुर में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव का भव्य आयोजन, सबसे अनोखे गजराज का उद्घाटन

 

गुरुवार 30 अप्रैल
,2026 को, बिठूर मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन कानपुर में श्री नरसिंह देव भगवान का प्राकट्य उत्सव दैवीय भव्यता के साथ मनाया गया।
पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण अपने भक्तों के साथ आदान-प्रदान करने हेतु विभिन्न रूपों को धारण करते हैं।
अपने शुद्ध भक्त प्रहलाद की रक्षा हेतु तथा दुष्ट हिरण्यकश्यप के वध हेतु भगवान श्री कृष्णा आधे सिंह व आधे मनुष्य के रूप में प्रकट हुए।
भगवान का नरसिंह रूप अत्यंत विशेष है जो भक्तों को सदैव रक्षा प्रदान करते हैं।
नरसिंह चतुर्दशी के पवित्र एवं शुभ अवसर पर विशेष मंगल आरती के पश्चात प्रातः 8:00 बजे से श्री नरसिंह लीला विशेष कथा सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें परम पूज्य प्रबोधानंद सरस्वती स्वामी महाराज जी के द्वारा भगवान नरसिंह के विषेश उग्र स्वरूप पर चर्चा की है।
विगत 3 दिनों से जारी इस सत्र में महाराज जी के द्वार श्री प्रहलाद महाराज के दिव्य गुणों की मार्मिक व्याख्या की गई।

इस अत्यंत विशेष तिथि पर सभी भक्त पूरे दिन भगवान श्री नरसिंह की लीलाओं एवं भक्तों के प्रति उनके करुणामई व्यवहार पर चिंतन करते रहे।

तत्पश्चात संध्या 5:30 बजे से श्री नरसिंह देव का शोभनीय व आकर्षक अभिषेक ब्रह्म संहिता के उच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ।
संध्याकाल 6:30 बजे श्री भगवान को 108 भोग अर्पित किए गए तत्पश्चात नरसिंह देव की महा आरती प्रारंभ हुई।
नरसिंह देव भगवान का प्राकट्य संध्या काल हुआ था इसीलिए भव्य अभिषेक एवं नरसिंह आरती के साथ भक्तों ने उत्साह पूर्वक श्री भगवान का स्मरण किया।‌

नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव के पावन अवसर पर इस्कॉन कानपुर द्वारा श्री श्री राधा माधव मंदिर, बिठूर रोड, कानपुर में “गजराज (यांत्रिक हाथी)” का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। यह पहली बार था जब कानपुर में इस प्रकार का अद्वितीय एवं आकर्षक आयोजन संपन्न हुआ, जिसने उपस्थित सभी भक्तों को अत्यंत प्रभावित किया।
यह दिव्य अर्पण श्रीमती श्रीया सरन जी एवं पी.ई.टी.ए PETA इंडिया द्वारा गहन श्रद्धा, प्रेम एवं समर्पण भाव के साथ भगवान की सेवा में किया गया।

इस पावन अवसर पर परम पूज्य .प्रबोधानंद सरस्वती महाराज के करकमलों द्वारा अनावरण किया गया। इस अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा अत्यंत भव्य, दिव्य एवं मनमोहक रही, जिसमें भक्तों ने गहन आध्यात्मिक अनुभूति का अनुभव किया। कार्यक्रम में इस्कॉन कानपुर के चेयरमैन मनोज गुप्ता जी, वाइस चेयरमैन श्रीमान मुकेश पालीवाल जी, सलाहकार श्रीमान महेंद्र अग्रवाल जी एवं श्रीमान एस.के. पालीवाल जी, कोषाध्यक्ष श्रीमान अमरीश अग्रवाल जी तथा सचिव श्रीमान अभिषेक अग्रवाल जी सहित समस्त समिति सदस्य उपस्थित रहे।
मंदिर प्रबंधन द्वारा जीवित हाथियों का उपयोग न करने का निर्णय भक्ति में निहित दया, अहिंसा और सभी जीवों के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है।गजराज’ मशीनी हाथी का स्वागत भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया, जिसने समारोह को और भी दिव्य एवं ऐतिहासिक बना दिया।

उत्सव के अंत में मंदिर आए हुए सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

अजीत कुमार की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh