आज सुभाष रोड स्थित कालीबाड़ी धर्मशाला में हरजिंदर नगर व्यापार मंडल एवं फाउंडेशन ऑफ MSME क्लस्टर के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आर्थिक आरोग्यम केंद्र के अंतर्गत HDB Financial Services के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों को उद्यम (Udhyam) रजिस्ट्रेशन, GST रजिस्ट्रेशन, विभिन्न सरकारी योजनाओं, जिम्मेदार उधारी (Responsible Borrowing), बीमा (Insurance) तथा अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय विषयों पर विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपने व्यवसाय को सही दिशा में आगे बढ़ाते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। हरजिंदर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओ को व्यापारियो तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। कार्यक्रम संयोजक मिश्री लाल मिश्रा ने बताया कि डिजीटल भुगतान, क्रेडिट स्कोर बढ़ाना, व्यापारियों को स्वास्थ्य योजना के बारे में व्यापारियों को बताया व जागरूक किया। 20 रूपये से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी केन्द्र की एक योजना चलाई गई है।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत लाभकारी बताया। इसमें प्रमुख रूप से सुशील गुप्ता,हरीश जायसवाल, उमाकांत जायसवाल, विनोद मिश्रा, अशोक त्रिवेदी , दिव्या यादव आदि लोग मौजूद रहे।
दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट


















