कानपुर-अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को शहर की ऐतिहासिक पहचान रही ‘एल्गिन मिल’ के मुख्य द्वार पर विशेष स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘श्रम-दान’ कर न केवल परिसर की साफ-सफाई की, बल्कि सरकार से जनपद की बंद पड़ी मिलों को दोबारा शुरू करने की पुरजोर अपील भी की कानपुर नगर के सिविल लाइंस स्थित एल्गिन मिल नंबर 01 के मुख्य गेट पर दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह मिलें कभी कानपुर की शान और हजारों मजदूरों की कर्मभूमि हुआ करती थीं श्रमिक दिवस पर इन्हें साफ-सुथरा कर प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया है कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने शासन और प्रशासन से मांग की कि कानपुर की सभी बंद पड़ी मिलों को पुनर्जीवित किया जाए उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि ये मिलें दोबारा चालू होती हैं, तो शहर में बढ़ रही बेरोजगारी की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और मजदूरों के घरों में फिर से खुशहाली आएगी यह आयोजन विधि प्रकोष्ठ कानपुर नगर के अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर कुमार शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा प्रखर श्रीवास्तव (एडवोकेट) प्रदेश अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ (मार्गदर्शन) अनुज शुक्ला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी कानपुर नगर, आशुतोष सेंगर प्रभारी, सरिता द्विवेदी, देवेश शुक्ला, एडवोकेट अश्वनी कुमार, आशीष कुमार जैन, एडवोकेट अभिषेक शर्मा, एडवोकेट अजीत सोनकर, महेश मोटवानी, अर्पित मिश्रा, राजीव खन्ना, महेश दीक्षित और एडवोकेट तालिब जौहर आदि विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर कुमार शर्मा ने अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















