Advertisement

शुक ताल में संपन्न होगा गुप्तनवरात्रि अनुष्ठान

 

कानपुर। सनातन सेवा सत्संग एवं श्री मदभगवत गीता वैदिक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में एक बैठक पांडव नगर स्थित सेमिनार रूम में राजीव खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई। डॉक्टर उमेश पालीवाल ने कहा की गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती हम सब मिलजुल कर भव्य रूप से मनाएंगे, जिसमें रामचरितमानस और गीता ग्रंथ के राष्ट्रीय स्तर के विद्वानों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिसके लिए अजय मिश्रा एवं संजय मित्तल को संयोजक मनोनीत किया गया। आचार्य सुधीर भाई मिश्र ने बताया की आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ हो रहे गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान का पांचवा आयोजन शुकताल (जहां शुक देव जी ने राजा परीक्षित के समक्ष भागवत कथा का प्राकट्य किया था) 14 जुलाई से आयोजित किया जाएगा, जिसमें गुना मध्य प्रदेश ,प्रयागराज ,फतेहपुर ,लखनऊ, कानपुर ,से लगभग 80 से 90 सत्संगी महिला पुरुष ट्रेन द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा नवरात्रि पर्यन्त प्रवास करेंगे,जिनके ठहरने भोजन जलपान की समुचित व्यवस्था की गई है। जिसके लिए जगदीश गुप्ता एवं यमुना प्रसाद पांडे संयोजक नियुक्त किए गए । मुख्य अतिथि नरेंद्र शर्मा ने सनातन धर्म की विस्तृत व्याख्या करते हुए संस्था द्वय द्वारा वर्ष पर्यंत किए जा रहे सनातनी कार्यक्रमों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि मनोज सिंह भदोरिया ने कहा संस्था द्वारा चारों वर्णों के त्योहार तथा महापुरुषों की जयंती मनाई जाती है। आगामी 17 जून को महाराणा प्रताप की जयंती का भव्य आयोजन कानपुर दक्षिण में किया जाएगा । विजय पंडित ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक का संचालन परमानंद शुक्ला ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से बलराम नरूला, सुखदेव शुक्ला,मुकेश पालीवाल, गुलशन धूपर ,आशीष शर्मा, टीकमचंद सेठिया ,पवन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh