प्रीति रंजन मेकओवर यूनिसेक्स सलोन का शुभारंभ गोविंद नगर स्थित चाट वाली गली में किया गया। इस सलोन का संचालन प्रीति रंजन मेकअप गुरु द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रीति रंजन द्विवेदी ने बताया कि हमारे इस सलोन में ब्राइडल मेकअप एक्सपर्ट द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न प्रकार के मेंबरशिप कार्ड हैं, जिसके द्वारा आने वाले ग्राहकों को कई तरह की प्रीमियम सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जो की अच्छे डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। साथ ही प्रीति ने यह भी बताया कि गीता नगर रावतपुर इलाकों में उनके सलोन पहले से चल रहे हैं। सलोन के उद्घाटन अवसर पर किदवई नगर विधानसभा के विधायक महेश त्रिवेदी, भाजपा नेता प्रकाश पाल भाजपा दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह विधायक राहुल बच्चा सोनकर, जीत प्रताप सिंह पूर्व विधायक सतीश निगम करिश्मा ठाकुर अनिल दिक्षित आलोक मिश्रा विधायक नसीम सोलंकी बिल्डर आनंद गुप्ता अन्नू अवस्थी के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















