Advertisement

पैसो की लालच में कर दी हत्या

 

कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र में रहने वाले सरकारी वार्ड बॉय की जिला फतेहपुर में ले जाकर गला घोटकर दर्दनाक हत्या कर दी गई। वहीं आरोपी ने बताया कि बैंक ऐप का पासवर्ड ना बताने पर घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि मृतक का शव पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। वहीं डीसीपी का दावा है, शव बरामदगी के लिए टीम लगा दी गई है।

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बीती 17 अप्रैल को थाना चकेरी के मंगलाविहार रहने वाले विष्णुचंद्र त्रिवेदी ने पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि, उनका बेटा अंकित त्रिवेदी (37) अपनी पत्नी दीक्षा त्रिवेदी को दोस्त के साथ फतेहपुर के मलवा क्षेत्र स्विफ्ट कार से जाने की बात कहकर निकला था। जिसके बाद से वह नहीं लौटा और मोबाइल भी बंद जा रहा था। इसपर विष्णुचंद्र ने 17 अप्रैल को थाना चकेरी में गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने जांच में तेजी दिखाते हुए तीन टीम लगाकर मृतक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने फतेहपुर स्थित बड़ौरी टोल प्लाजा के सीसी कैमरे चेक करने पर मृतक की कार और उसमें तीन लोग सवार दिखाई दिए। जिसके बाद कानपुर पुलिस ने फतेहपुर पुलिस से संपर्क साधा। वहीं फतेहपुर पुलिस को सुलतान घोष स्थित गंगा नदी के पास मृतक की कार लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीवीटीवी और सर्विलांस की टीम की मद्द ली। उसी आधार पर पुलिस ने तीन आरोपी रेहान, शादाब और अल्तमश अली को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। तीनों आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्नाव का रहने वाला सत्यम मिश्रा ने रेहान को अंकित से मिलवाया था। जिसके बाद उसकी कार फतेहपुर में शादी में जाने के लिए बुकिंग करने लिए कहा। 16 अप्रैल की रात रात 10 बजे लघुशंका के बहाने कार किनारे रुकवाई। इसके बाद तीनों ने मृतक का हाथ पैर और गला दबाकर मोबाइल जेब से निकाला और पासवर्ड पूछा। पासवर्ड ना बताने पर आरोपी ने गला घोटकर हत्या कर दी और मृतक का शव गंगा नदी में फेंक दिया।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh