Advertisement

कानपुर में संगोष्ठी: ‘नफरत की राजनीति से विकास संभव नहीं’

कानपुर नगर। “देश में वर्तमान हालात और हम” विषय पर एक विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन सिविल लाइन के मर्चेन्ट चैंबर हॉल के सभागार में किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वक्ताओं ने देश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रघु ठाकुर (अध्यक्ष, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी) एवं संजय सिंह (राज्यसभा सांसद व प्रभारी उत्तर प्रदेश, आम आदमी पार्टी) उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख वक्ताओं में मनोज राजन त्रिपाठी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, धनीराम पैंथर, जाहिद सिद्दकी तथा अनूप बाजपेई शामिल रहे।
अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजक राजेश सिंह, आशुतोष सेंगर (प्रभारी, कानपुर), अनुज शुक्ला (जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी) एवं नरेश अग्रवाल (जिला महासचिव) ने साथियों के साथ किया।
अपने संबोधन में संजय सिंह ने कहा कि देश में नफरत की राजनीति से विकास संभव नहीं है। उन्होंने कानपुर के लोगों से अपील की कि जैसे उद्योगों पर ताले लगे हैं, उसी तरह नफरत पर भी ताला लगाना होगा।
वहीं रघु ठाकुर ने समाजवादी विचारधारा पर जोर देते हुए कहा कि राम मनोहर लोहिया के विचारों पर नवयुवकों को आगे बढ़ना चाहिए और संघर्षशील राजनीति को सम्मान मिलना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी ने 1952 के दंगों का उल्लेख करते हुए सामाजिक एकता पर बल दिया, जबकि धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह एवं योगेश दीक्षित ने किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के सुधीर कुमार शर्मा व एडवोकेट देशबंधु तिवारी अपनी टीम के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh