भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के लोकप्रिय जिलाध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी की अध्यक्षता में साकेत नगर स्थित होटल मंदाकिनी रॉयल के भव्य सभागार में मोदी सरकार के उपलब्धियों से भरे 12 वर्षों की चर्चा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया,सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री यशस्वी लोकप्रिय नेता श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने सभागार में भारी संख्या में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं प्रबुद्धजनों को संबोधित किया।
प्रमुख रूप से सम्मानित लोकप्रिय यशस्वी सांसद रमेश अवस्थी ,लोकप्रिय विधायक महेश त्रिवेदी ,क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ,पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया और “ओमान” क्रिकेट टीम के उपकप्तान प्रवासी भारतीय विनायक शुक्ला जी ,भगवान शंकर के सिद्धनाथ मंदिर के महंत अरुण पुरी जी महाराज,डॉ लोकेंद्र सचान जी उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री जी द्वारा कुछ लाभार्थियों को चेक ,सिलाई मशीन और लैपटॉप का वितरण भी सरकार की योजनानुसार किया गया।प्रमुख उपस्थिति संजय कटियार,रवि सतीजा , रामदेव शुक्ला ,कौशल किशोर दीक्षित ,दीपक पाण्डेय,भानु प्रताप शुक्ला ,राजेश श्रीवास्तव अरविन्द वर्मा आदि रहे।



















