Advertisement

भाजपा नेता रमेश सिंह यादव की छवि धूमिल करने पर न्यूरी ग्रामवासियों ने खोला मोर्चा

कानपुर। न्यूरी गांव में भाजपा नेता रमेश सिंह यादव को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव के ही एक व्यक्ति श्याम सुंदर पर वीडियो के माध्यम से भाजपा नेता की छवि धूमिल करने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है
मामले को लेकर बिधनू ब्लॉक प्रमुख और गांव के कई ग्रामीणों ने सामने आकर श्याम सुंदर के आरोपों पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि श्याम सुंदर की पहले भी कई लोगों से वाद-विवाद की स्थिति रही है और कई लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे दर्ज कराने की बात भी सामने आई है इस बारे में ग्राम प्रधान ने कहा है कि यदि श्याम सुंदर के पास भाजपा नेता रमेश सिंह यादव के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य हैं तो वह उन्हें पुलिस कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत करें। साथ ही यह भी कहा कि यदि लगाए गए आरोप गलत और निराधार पाए जाते हैं तो ग्रामवासी मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने के लिए बाध्य होंगे

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh