Advertisement

स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों एवं समाजसेवियों के लिये नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

कानपुर। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति संगठन के तत्वावधान में गोल चौराहा स्थित काली मंदिर में पुष्प यज्ञ एवं महाआरती कर निःशुल्क चिकित्सा का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. वी. के. टंडन, डॉ. निर्देश शान्त, डॉ. (श्रीमती) प्रतिमा कटियार, डॉ. रितु सिंह, डॉ. जय शर्मा, डॉ. आयुष सिंह, डॉ. भगवान दास, डॉ. कुमार ऐश्वर्य ने उक्त शिविर में आए हुए विभिन्न प्रकार के रोगियों का निःशुल्क उपचार एवं पैथोलॉजी की जांच करवाई। लगभग दो सौ मरीजों का परीक्षण किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. अखण्ड प्रकाश ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सत्येन्द्र सिन्हा, मीना सिंह, सुशील निगम, राजेश बाजपेई, पद्म कान्त गुप्ता का एवं सहसंयोजक दिलीप सिंह बागी ने समाजसेवी अखिलेश कुमार वर्मा, सत्य नारायण तिवारी, विवेक वर्मा, रजनी वर्मा, मो. रियाज एवं डॉ. इरशाद को अंगवस्त्र सहित माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्रीमती दीपा प्रकाश, शत्रुघ्न वर्मा, सोनेलाल गौतम, मनोज बाल्मीकि, सत्येंद्र सोनकर एवं शिवमूर्ति साहू उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh