Advertisement

होली मिलन समारोह में 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की महाराजपुर विधानसभा इकाई द्वारा रविवार को डायमंड ग्रीन लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व प्रत्याशी फतेह बहादुर गिल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजवादियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया समारोह का वातावरण पूरी तरह उत्सवमय रहा। इस दौरान विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों और कार्यकर्ताओं ने होली के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया और खुशियां बांटीं। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आपसी एकता और सौहार्द का परिचय दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य आयोजक फतेह बहादुर गिल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा उन्होंने कहा समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने के लिए हमें अभी से एकजुट होना होगा। हमारा एकमात्र लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में महाराजपुर सीट जीतकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना है,ताकि उन्हें पुनः उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी जा सके। कार्यक्रम में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं और पदाधिकारियों ने शिरकत की,जिन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया। समारोह में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला,पूर्व सांसद राजा रामपाल,दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव,राजेश सिंह सरस,सुरेश बंदनिया,अजमेरी सिद्दीकी, मनोज बादल,ऋषि पांडेय,अनिल यादव,राकेश यादव,दिनेश यादव,आशा सिंह चौहान,शिव सिंह यादव,सुरेंद्र यादव,फैयाज शाह,शिव त्रिवेदी,चुनय त्रिवेदी,मोनू वर्मा,मणीरंजन पाल,रोहित पाल,अंकित यादव और विकास यादव कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों पर चलने और जनहित के मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-03-02 at 17.58.17
nsingh