Advertisement

जहानाबाद में परशुराम जयंती की धूम: शोभायात्रा के बाद जनसभा, अतिथियों का भव्य सम्मान

फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र की जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री आदित्य पाण्डेय जी के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर विशाल शोभा यात्रा एवं समापन स्थल पर जनसभा का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पूर्व मंत्री पिछड़ावर्ग आयोग भारत सरकार की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने जनसभा को संबोधित किया ।
,अन्य प्रमुख रूप से राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी ,पूर्व सांसद श्री अनिल शुक्ल वारसी ,श्रीमती सरोज कुरील जी विधायक ,श्री अभिजीत सिंह सांगा जी विधायक एवं अयोध्या धाम से पधारे हनुमान गढ़ी के महंत श्री शाश्वत जी महाराज ने अपने आशीर्वचन उपस्थित जनसमूह को दिए,श्री आदित्य पाण्डेय जी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट करके किया साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए किया गया विजय चौहान ,लक्ष्मीकांत तिवारी, संजय कटियार, शिवसागर शुक्ला, राज किशोर शुक्ला विप्र त्रिवेदी रामजी मिश्रा राजेश पांडेय अनुराग मिश्रा मनोज शुक्ला आदि को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh