Advertisement

बिधनू नहर में गिरी मजदूरों से भरी बस, सभी 20 श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाले गए

कानपुर के बिधनू इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कुढ़नी से मजदूरों को लेकर अकबरपुर रनियां जा रही एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर बिधनू नहर में जा गिरी। बस में करीब 20 मजदूर और एक चालक सवार था।

सुबह करीब 8:19 बजे कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद बिधनू थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे सभी 20 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर नहर और आसपास के इलाके में दोबारा सर्चिंग कराई जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई और व्यक्ति वहां फंसा न हो। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh