हाजी फजल महमूद ने दी बधाई, बोले—नई जिम्मेदारी से संगठन को मिलेगी मजबूती
कानपुर,
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा में मोहनजीत सिंह गंभीर को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने उन्हें संगठन का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
मोहनजीत सिंह गंभीर को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। हाजी फजल महमूद ने कहा कि मोहनजीत सिंह गंभीर लंबे समय से संगठन के लिए मेहनत और सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं। उन्हें प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलना उनके काम और संगठन के प्रति उनकी लगन का सम्मान है।
अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मोहनजीत सिंह गंभीर नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे। उनके प्रदेश महासचिव बनने से समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा को मजबूती मिलेगी और संगठन को प्रदेश स्तर पर और सक्रिय करने में मदद मिलेगी।
अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने मोहनजीत सिंह गंभीर के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करेंगे।
बधाई देने वालो मे प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,परमवीर सिंह गंभीर,सतबीर सिंह कबीर,जसबीर सिंह,रोकी भाटिया,जसवंत सिंह,दलवीदर सिंह,जयदीप सिंह आदि लोग प्रमुख रहे।।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















