ललितपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में तालबेहट के सिद्धक्षेत्र देवामाता मंदिर परिसर में सहरिया (आदिवासी) सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य धनंजय यादव मौजूद रहे। जबकि अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव ने की।
मुख्य अतिथि ने पूर्व एमएलसी श्यामसुन्दर सिंह ने कहा कि सहरिया समुदाय कई वर्षों से वन क्षेत्र में अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में झांसी मण्डल में आये आयुक्त द्वारा सहरिया समुदाय के उत्थान को लेकर शासन की संचालित योजनाओं का सीधे तौर पर लाभ दिलाने का कार्य किया गया था। इस कार्य से सहरिया समुदाय की जीविका में अभूतपूर्व सुधार आया था। लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने सहरिया आदिवासियों से उनके जंगली इलाकों में की जाने वाली खेती से वंचित कर जमीनों को खाली कराने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में ललितपुर की एक संस्था को तालबेहट क्षेत्र के सहरिया समुदाय के बच्चों को शिक्षित करने का बड़े पैमाने पर कार्य दिया गया था। लेकिन करोड़ों रुपये पानी की तरह बर्बाद किये जाने पर भी सहरिया समुदाय के बच्चों को न तो शिक्षा मिली और न ही उनका उत्थान हो सका। अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ललितपुर आगमन के दौरान मंच से सहरिया समुदाय के लोगों का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में आते ही सहरिया समुदाय के लोगों को वन विभाग द्वारा आये दिन किये जाने वाली उत्पीडऩात्मक कार्यवाहियों से छुटकारा मिल सकेगा। पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी बिना किसी भेद भाव के सहरिया समुदाय को भी सम्मानित करने का कार्य करती है। उन्होंने सहरिया समुदाय के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य धनंजय यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ललितपुर के गिन्नौट बाग से आगामी विधानसभा चुनाव में सहरिया समुदाय की भूमिका को अहम बताते हुये सहरियाओं द्वारा बनाये गये तीर-कमान व बांस टोपी धारण की थी। जो स्पष्ट संकेत है कि बिना किसी भेदभाव के साथ प्रत्येक वर्ग को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाकर लाभान्वित करने में समाजवादी पार्टी ही एक विकल्प है। इस दौरान रमेश ठेकेदार, अनिल अरजडिय़ा, जगदीश कंचन, धनीराम रजक एड., सुरेन्द्र पाल सिंह, मानसिंह खैरा एड., मंगलसिंह जिला पंचायत सदस्य, रामजीवन सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, महेश टोढ़ी, भरत वनगुवां, रतीराम सहरिया,नैपाल सिंह, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, नितेश रजक, शाकिर अली, मनोज गुरूदेव, विजय शिक्षक, जयसिंह तिंदरा, राजीव दौलता, काशीराम, मक्खन कुशवाहा, अशोक करीला, अरविन्द, छोटू, प्रभूदयाल, पुष्पेन्द्र, हरीराम, मुकेश, सुरज, बबलू, गुबदी, जगदीश, भगवानदास, मोरलाल, विनोद, किशोरी, रमई सहरिया, पारीक्षत, चंदन, सियाराम, अर्जुन, पूरन, हुकुम, भागीरथ, प्रीतम, खुशीलाल, बबलू, हरजू, दयाराम, गोरी, श्यामलाल, गरीबे, महेश, बहादुर सहरिया, खिलावन, धूमन, तोन, मलखान, धमंडी, पर्वत, रवी, हरनाम, बालकिशन, मोहन, भगवानदास, लालासिंह, सुरेश, रामचरन, टिंकू, प्रकाश, लक्ष्मीबाई, सुकन बाई, उमा, भान सिंह के अलावा सहरिया समुदाय के अनेकों लोग मौजूद रहे।
मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर


















