Advertisement

बीजेपी नेता सोनू राठौर पर गोली और चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

 कानपुर नगर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने अचानक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान भाजपा नेता सोनू राठौर पर चाकू और गोली से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल शहर के हैलेट अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, छपेड़ा पुलिया निवासी बजरंग दल पदाधिकारी अभिषेक वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हैलेट अस्पताल में सुरक्षा के मद्देनजर डीसीपी वेस्ट समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी, अभिषेक विश्वकर्मा, को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बजरंग दल का पूर्व संयोजक रह चुका है। घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कई लोग मिलकर सोनू राठौर पर हमला कर रहे हैं और उन पर चाकू से वार किया जा रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने और मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

अजीत कुमार की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh