Advertisement

उदासीन समाधा आश्रम में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गोपाष्टमी

1977 से निराश्रित गोवंश की सेवा कर रहा है समाधा आश्रम, 72 गायों का हो रहा संरक्षण

कानपुर। उदासीन समाधा आश्रम, मर्दनपुर, कानपुर में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना, तिलक, आरती एवं अरदास की गई। गौमाता को गुड़ एवं रोटी खिलाकर उनकी सेवा की गई तथा श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से पुण्य लाभ प्राप्त किया।
समाधा आश्रम द्वारा वर्ष 1977 से निराश्रित, बेसहारा एवं दूध न देने वाली गायों की निःस्वार्थ सेवा की जा रही है। वर्तमान में आश्रम की गौशाला में लगभग 72 गायों का संरक्षण एवं पालन-पोषण किया जा रहा है। आश्रम की यह सेवा समाज के लिए करुणा, संवेदना और मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण है।
इस अवसर पर समाधा आश्रम के प्रवक्ता मनीष वसनदानी, श्वेता तारवानी, कोमल खत्री, प्रीति पाहुजा, दादा खुशहाल दास, हरीश बजाज, गोपीचंद, सुशील खत्री एवं विशेष पुरुस्वानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस सेवा अभियान में प्रमुख रूप से दीपक वासंदानी, सुशील खत्री, नरेश लालचंदानी, अशोक जाधवानी, सिमरन, हिना सहित अनेक सेवाभावी लोग अपना योगदान दे रहे हैं।
आश्रम की ओर से समाज के सभी वर्गों से अपील की गई कि वे गौशाला में गायों के चारे, भूसे, गुड़ एवं दैनिक देखभाल के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग प्रदान करें।
समाधा आश्रम का संदेश है कि गाय दूध देना बंद कर दे, तब भी उसके प्रति हमारा सेवा और संरक्षण का दायित्व समाप्त नहीं होता।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh