Advertisement

पूर्व जिलाध्यक्ष के संगठनात्मक अनुभव एवं समर्पण को मिला सम्मान, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

 

कानपुर के हर्ष प्रताप सिंह चौहान को भाजपा किसान मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

 

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय टीम की घोषणा देर रात्रि की गई। घोषित टीम में कानपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संगठन के कर्मठ, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हर्ष प्रताप सिंह चौहान को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हर्ष प्रताप सिंह चौहान ने अपने पूर्व कार्यकाल में भाजपा किसान मोर्चा कानपुर महानगर दक्षिण के जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन को बूथ एवं मंडल स्तर तक मजबूत करने, किसानों के बीच केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने तथा किसान हितों से जुड़े विभिन्न अभियानों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मेलन, ग्राम चौपाल, ग्राम परिक्रमा यात्रा, प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता तथा विभिन्न जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से किसानों के बीच संगठन की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई। संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता, नेतृत्व क्षमता, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय एवं समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।

इस नियुक्ति पर हर्ष प्रताप सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय देवेंद्र सिंह चौधरी जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री रामकिशोर साहू जी, तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री बालमुकुंद शुक्ला जी सहित भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास और अपेक्षा के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनका संकल्प है। संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, किसान हितों की रक्षा करने तथा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में किसान मोर्चा को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन उनके लिए पद नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और निरंतर जनकार्य का माध्यम है। पार्टी द्वारा दिया गया प्रत्येक दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh