कानपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर शाम होते ही सरसैया घाट पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब देखने को मिला। घाट पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। पूरा घाट छठी मैया के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा।
छठ पूजा के अवसर पर व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और सूर्यास्त सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। श्रद्धालु अपने सिर पर पूजा सामग्री से सजे फल, फूल, गन्ना, नारियल और अन्य प्रसाद लेकर घाट पहुंचे। घाट पर चारों ओर भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
इस दौरान महिलाओं ने छठी मैया के पारंपरिक गीत गाकर पूजा की। परिवार के सदस्यों ने भी व्रतियों के साथ पूजा में भाग लिया और भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की मंगलकामना की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए घाट पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। घाट पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया।
छठ पूजा के इस पावन पर्व ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति, परंपरा, पारिवारिक एकता और लोक आस्था की सुंदर झलक प्रस्तुत की। सरसैया घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।वही एमएलसी विधायक सलिल बिशनोई द्वारा श्रद्धालुओं को फल वितरण कर छठ पर्व की शुभकामनाएं दी
के के साहू की रिपोर्ट



















