Advertisement

हार नहीं, हौसला जीता – स्पेशल बच्चों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, एकाग्र-11 ने 4 रन से जीता मैच

 

स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश के द्वारा संचालित स्पोर्ट्स सेंटर में प्रेरणा स्पेशल स्कूल, कैंटोनमेंट बोर्ड कानपुर प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर एकाग्र-11 और शुभ-11 के बीच एक रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
यह आयोजन स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री मुकेश शुक्ला , एरिया डायरेक्टर श्री संजीव दोहरे, स्पोर्ट्स सिलेक्शन कोऑर्डिनेटर श्री मनोज सिंह, कानपुर कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री स्टीफन पी. डी. एवं प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती वंदना सिन्हा के नेतृत्व में चल रहे स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश कानपुर स्पोर्ट्स सेंटर में हुआ।

मैच में एकाग्र-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 8 ओवरों में मात्र 43 रन ही बना पाई। जवाब में शुभ-11 के खिलाड़ियों ने जीत के लिए भरपूर संघर्ष किया, लेकिन 8 ओवर में 9 विकेट खोकर 39 रन ही बना सके। इस तरह एकाग्र-11 ने 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शिखा अग्रवाल एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुब्रतो भद्रा द्वारा पदक वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन खेल प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह यादव द्वारा किया गया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्पेशल खिलाड़ियों ने मैच का खूब आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh