Advertisement

बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी के परि निर्वाण दिवस पर, लखनऊ चलो, महारैली

बहुजन समाज पार्टी द्वारा,आगामी 06 दिसंबर को बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी के परि निर्वाण दिवस पर, लखनऊ चलो, महारैली। इसी की तैयारीयों को लेकर एक बैठक, गोविंद नगर विधानसभा के विजयनगर में की गई,
जिसमें पूर्व मुख्य मंडल प्रभारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी, और वरिष्ठ साथी पूर्व जिलाध्यक्ष राजा राम भारती जी, एवं बीएसपी सरकार में जिलाध्यक्ष रहे,एस पी टेकला जी, गोविंद नगर विधानसभा प्रभारी दीप सिंह एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष पन्ना लाल जैसवार जी,ने लखनऊ में गोमती नगर स्थित, बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर भारी से भारी संख्या में लोगों को पहुंचाने के संकल्प लिया और कहा कि इस रैली के माध्यम से बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी,और 2027 में हमें कमजोर समझने की भूल न करें,  बहन कु0 मायावती जी उत्तर प्रदेश की पांचवीं बार मुख्यमंत्री भी बनेगी,और कानून का राज स्थापित होगा।
बैठक में धर्मेन्द्र कुमार, गुड्डन बाल्मीकि, सर्वेश गौतम, संत राम,भारत पासवान और राजेंद्र प्रसाद,सुरेश चन्द्र आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh