Advertisement

हजारी लाल मन्दिर लाठी मोहाल में अन्नकूट गोवर्धन महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

कानपुर। श्रीराम लक्ष्मण जानकी जी विराजमान, हजारी लाल मन्दिर, लाठी मोहाल, कानपुर में अन्नकूट गोवर्धन महोत्सव मंगलवार को बड़े ही धूमधाम व सनातन प्रचीन परम्परा श्रद्धा भाव से सम्पन्न हुआ।
मन्दिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। अपरान्ह 2 बजे से अन्नकूट महाभोग का आयोजन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पर्वत धारण लीला की मनमोहक झांकी सजाई गई तथा 56 भोग से सुसज्जित विशाल अन्नकूट के भक्तों ने दर्शन किए।
पूजन-अर्चन के पश्चात महाभोग का प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। पूरा मन्दिर परिसर भजन-कीर्तन, जयकारों व धार्मिक उल्लास से गूंज उठा।
इस अवसर पर पं. राम कुमार बाजपेई एवं समस्त ट्रस्टीगण ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को जीवंत रखते हैं और समाज में एकता व भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने मन्दिर कमेटी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में पं० रामकुमार बाजपेयी,कीर्तन कुमार गर्ग, ऋषि अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र कुमार विश्नोई, रोहित अग्रवाल,शरद बाजपेयी, प्रेम बाजपेयी सहित सैकड़ों भक्त ने भोग-प्रसाद लिया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh