कानपुर। श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति, कानपुर नगर की ओर से बुधवार, 11 नवंबर 2026 को मोतीझील स्थित लाजपत भवन सभागार में भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन एवं समिति का 32वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं विधायक जय कुमार जैकी तथा पूर्व विधायक सतीश निगम ने शिरकत की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, केसी गुप्ता, श्रीमती वंदना निगम, अनूप निगम एडवोकेट एवं राकेश श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और सभी ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2027 के लिए श्री मृगांक शेखरानंद को समिति का अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी
समारोह का समापन सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे एवं भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रति श्रद्धा के संदेश के साथ हुआ।
के के साहू की रिपोर्ट


















