कानपुर नगर। छठ पूजा की तैयारियों को लेकर एमएलसी सलिल विश्नोई ने सरसैया घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाट पर सड़क के घटिया पैचवर्क को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ पूजा के मद्देनजर घाट पर साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एमएलसी ने कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय रहते व्यवस्था पूरी करने पर जोर दिया।
मोहम्मद आमिर की रिपोर्ट


















