Advertisement

तुलसी के पौधे में कैंसर को भी ठीक करने की क्षमता : श्री श्री तुलसी जी महाराज

कानपुर नगर। माँ तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी श्री श्री तुलसी जी महाराज वृन्दावन वाले बुधवार को कानपुर पहुंचे और अपने शिष्यों संग वार्तालाप की। शहर के प्रतिष्ठित होटल में अपने छोटे से प्रवास के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि माता तुलसी की महिमा को सभी जानते हैं,उनकी महिमा का जितना भी बखान किया जाए, वह कम है। कैंसर जैसे असाध्य रोगों को सही करने की क्षमता एक छोटे से तुलसी के पौधे में हैं। तुलसी की बनी माला जो व्यक्ति अपने कंठ में धारण करता है उसे कंठ से संबंधित कोई रोक नहीं होता है। अपनी तुलसी सनातन यात्रा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें यह प्रेरणा वृंदावन धाम से मिली और तब से वह माँ की महिमा का प्रचार करते चले आ रहे हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि बीते 1 वर्ष से वह तुलसी सनातन यात्रा का प्रचार प्रचार कर रहे हैं जिसमें उन्होंने तुलसी के लाखों पौधे देशवासियों को रोहित कराए हैं, उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति घर के चारों दिशाओं में तुलसी का पौधा रखता है तो उस व्यक्ति को ना ही कभी कोई रोग होता है,और ना ही उसे धन की कमी होगी। उसकी यश और कीर्ति भी बढ़ेगी और उसके पूर्वज भी तर जाएंगे। उन्होंने जल्द ही कानपुर में एक बड़े आयोजन की बात भी कही और कहा कि उनकी यह तुलसी सनातन यात्रा अनवरत जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh