Advertisement

21वाँ दीपावली बाजार 2026 का मोतीझील लॉन-2 में भव्य शुभारंभ

कानपुर। शाइन इवेंट्स एंड एक्जीबिट्स द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी 21वाँ दीपावली बाजार 2026 का मोतीझील लॉन-2 में भव्य शुभारंभ हो गया।
उद्घाटन महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय और कानपुर इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन विजय कपूर, पूर्व विधायक अजय कपूर, व्यापारी नेता संजय टंडन द्वारा किया गया।
महापौर ने सभी स्टॉल्स पर जाकर विक्रेताओं का उत्साहवर्धन किया और खरीदारी कर बाजार के सफल होने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे बाजार त्योहार पर शहरवासियों के पैसे ही नहीं बल्कि समय भी बचाते हैं।
यह बाजार दीपावली के त्योहार पर सबसे सस्ते 5 दिन वाले बाजार के रूप में जाना जाता है। यहाँ त्योहार में उपयोग होने वाली सभी प्रकार की वस्तु ब्रांडेड और आकर्षक दाम पर उपलब्ध हैं। एक ही स्थान पर भदोही की कालीन, जयपुर के चूर्ण-अचार, बरेली का गुड़, कश्मीरी मेवे, हस्तशिल्प के बर्तन, खुशबू, पूजन सामग्री, रसोई मसाले, खाद्य तेल, सोलर पैनल आदि उपलब्ध हैं। जिसमें मैक्विटीज के स्टॉल पर जाकर विजय कपूर ने लविंश द्विवेदी एवं विजय दुबे अर्पित शौर्य आदि का उत्साहवर्धन किया और बिस्किट खरीदे। नंदी ग्रुप के सीईओ अभिषेक गुप्ता के निर्देशन में लगे स्टाल पर आयुषी सिंह एवं बिना सिंह ने आरसीएम सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट किया। बाजार में केरल स्पेशल ड्राई फ्रूट हवा एवं स्नैक्स के काउंटर पर भी भीड़ देखी गई आकाश एवं प्रमोद ने सभी को अपने उत्पाद टेस्ट कराए। मेले का भ्रमण करते हुए मुख्य अतिथि जी हुकुम के स्टॉल पर पहुंचे, यहां पर रूम फ्रेशनर, बॉडी वॉश, समेत संबंधित उत्पादों की पूरी रेंज दिखी। राजेंद्र जी एवं प्रगुन ने बताया कि हमने ब्रह्मांड नाम से एक टूथपेस्ट बनाया है जिसमें पांच बहुमूल्य तत्व मिलाकर इसे पेश किया गया है जो कि पूरी तरह आयुर्वेदिक है,
गोल्डी मसाले के जेडएसएम विकास सोनी ने मुख्य अतिथि को अपने उत्पाद पेश किया। दीपावली बाजार में मंगूराम मसाले की ओर से अतिथियों और उपस्थित लोगों को गुलाब जामुन खिलाई गए जिसकी सभी ने प्रशंसा की। इस बाजार में महिलाओं की भी भागीदारी जोरदार दिखाई ओम नमकीन एंड स्वीट्स के काउंटर को संभाल रही, रितिका एवं महक देवानी ने बताया कि गृह उद्योग द्वारा तैयार पापड़ी नमकीन की एक विशाल रेंज हमारे पास मौजूद है। उद्योगपति विजय कपूर ने भी इसका ज़ायका लिया और अपने घर के लिए यहां से उत्पाद खरीदे। कैच मसाले में भी ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली, बाबा आनंदेश्वर इंटरप्राइजेज से अजय निगम अनूप श्रीवास्तव सुमित एवं रजत ने अपनी सेवाएं दी। हिरल वाह इंडिया के स्टॉल पर भी लोगों की जमकर खरीदारी हुई,यहां पर एक से बढ़कर एक ऑफर मिले जो कि लोगों को खूब भाये, विनीता पटेल, अदिति, आद्विक, प्रियंका, अभिषेक, आर्यन, अनुराग एवं गुनगुन ने लोगों को कंपनी के सभी उत्पादों से अवगत कराया। इस अवसर पर शाइन इवेंट्स के आमिर सिद्दीकी (अध्यक्ष न्यू कानपुर यूथ क्लब) और विक्रम पाण्डेय (महामंत्री न्यू कानपुर यूथ क्लब), अक्षय त्रिवेदी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, विष्णु अवस्थी, अशोक मिश्रा, अर्पित अवस्थी, राकेश पासवान उपस्थित रहे। दीपावली बाजार के मुख्य प्रायोजक नंदी ग्रुप और सहयोगी प्रायोजक मोर डिटर्जेंट, कैच मसाले, मयूर ग्रुप, अशोक मसाले, बावर्ची ग्रुप, रेनू काइनेटिक, गोल्डी मसाले आदि हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh