Advertisement

हुतात्मा दिवस पर विहिप और बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर, कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

 

कानपुर। हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से कांशीराम अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से हर साल हुतात्मा दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। यह आयोजन केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी आस्था और उन लोगों की स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। रक्तदान शिविर के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh