Advertisement

कानपुर से दिल्ली का सफर 1 घंटे 59 मिनट में होगा पूरा, जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, कानपुर में सांसद रमेश अवस्थी समेत जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत को किया रवाना

कानपुर। उत्तर प्रदेश में जल्द ही बुलेट ट्रेन का कॉरिडोर बनने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 31 अक्टूबर को वाराणसी में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि दिल्ली से गुवाहाटी तक उत्तरी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी मिल गई है। इस कॉरिडोर के बनने से कानपुर से दिल्ली का सफर महज 1 घंटे 59 मिनट में पूरा हो सकेगा। वहीं दिल्ली से लखनऊ की दूरी 2 घंटे 12 मिनट में तय होगी।

रेल मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन केवल अमीरों के लिए नहीं, बल्कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए भी होगी। इसका किराया हवाई यात्रा से कम रखने की योजना है।

इस बीच कानपुर में सांसद रमेश अवस्थी, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक हसन रूमी और पूर्व विधायक सलिल विश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया।

रेल मंत्री ने काशी स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। करीब 349.50 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म, 30 लिफ्ट और 23 एस्केलेटर विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा गंगा पर निर्माणाधीन नमो गंगा रेल-सह-सड़क पुल के निचले हिस्से में चार रेल लाइनें और ऊपरी हिस्से में छह लेन का सड़क मार्ग बनाया जा रहा है।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh