कानपुर 29 अक्टूबर 2026, युग दधीचि नेत्रदान महायज्ञ में आज आगरा निवासी 57 वर्षीय व्यवसाई श्री दीपक भगत ने संसार से जाते जाते अपने नेत्रों का दान कर अपने नाम को सार्थक कर दिया अब उनके नेत्र किन्हीं दो नेत्रहीन जनों के नयनों के दीप बनेंगे, नेत्रदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि स्व दीपक भगत आगरा से यहां गोविंद नगर स्थित अपनी बहन के घर आए थे जहां तबीयत खराब होने पर गोविंद नगर रीजेंसी हॉस्पिटल में बुधवार मध्य रात्रि उनका निधन हो गया उनके जीजा संजय दुआ ने रात बारह बजे मनोज सेंगर को फोन कर नेत्रदान कराने का आग्रह किया, सेंगर द्वारा तत्काल मेडिकल कॉलेज की नेत्र प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ शालिनी मोहन जी से संपर्क कर उनकी टीम के माध्यम से नेत्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई, डॉ शालिनी जी ने कहा कि प्राप्त कॉर्निया किन्हीं दो नेत्रहीन जनों को निःशुल्क प्रत्यारोपित की जाएगी, नेत्रदान के समय स्व दीपक भगत के जीजाजी संजय दुआ एवं अनिल नाकरा तथा बहन मीनाक्षी व अंजलि उपस्थित रहीं
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















