Advertisement

राधा गोविंदम स्वीट्स एंड नमकीन हाउस का शुभारंभ

कानपुर। आर्य नगर चौराहे पर राधा गोविंदम स्वीट्स एंड नमकीन हाउस का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेई ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक अमिताभ बाजपेई का प्रतिष्ठान के संचालक सौरभ जायसवाल, संदीप जायसवाल एवं आकाश जायसवाल ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक की उपस्थिति में आयोजित शुभारंभ समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
आर्यनगर चौराहे पर नए प्रतिष्ठान की शुरुआत से क्षेत्रवासियों को मिठाई, चाट एवं नमकीन के लिए एक नया विकल्प मिलेगा। इस अवसर पर संचालकों ने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा प्रतिष्ठान की सफलता के लिए सभी का सहयोग और शुभकामनाएं प्राप्त कीं।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh