कानपुर। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा (रजि.) के तत्वावधान में स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज में राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण चिंतन गोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शुक्ल (मुम्बई) ने की। उन्होंने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। संचालन राष्ट्रीय महामंत्री महेश कुमार मिश्र ने किया।
गोष्ठी में देश के विभिन्न प्रांतों से राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रमुख रूप से रायपुर से अरुण शुक्ल, राजेश अग्निहोत्री, रज्जन अग्निहोत्री, जयपुर से राजेशचंद्र द्विवेदी, सिलीगुड़ी से कमल किशोर तिवारी, अहमदाबाद से सुभाष दुबे, हैदराबाद से अशोक तिवारी, भिलाई से श्याम तिवारी, जबलपुर से संतोष मिश्र, भोपाल से रविन्द्र तिवारी, नासिक से नीरज तिवारी, कोटा से दीपक राज दुबे, जोधपुर से राजेंद्र त्रिपाठी, पाली से जयशंकर द्विवेदी, बिलासपुर से आदित्य त्रिपाठी, अकोला से मोहन पाण्डेय, राजेंद्र पाठक, अमरावती से देवेंद्र शुक्ल, पुणे से संजय दुबे, कैलाश प्रसाद दुबे, ज्योत्सना दुबे, कटनी से रमाकांत दीक्षित, गीता बाजपेयी, नागपुर से मनीष त्रिवेदी, उज्जैन से आई.सी. दुबे, इंदौर से गायत्री प्रसाद शुक्ल, रामचन्द्र दुबे, देवास से मयंक शुक्ल, धर्मेन्द्र मिश्र, धार से सुनील तिवारी, मुम्बई से शानू शुक्ला, सतना से आर.पी. शुक्ला, रमेश अग्निहोत्री, उन्नाव से धर्मेश दीक्षित, शुक्लागंज से अमित मिश्र आदि उपस्थित रहे।
महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. सीमा मिश्रा (हैदराबाद) के नेतृत्व में श्रीमती रेखा त्रिपाठी, हीना पारेख, अंजलि भण्डारी, शशी अग्निहोत्री, डॉ. ऋषिका दुबे, रत्ना मिश्रा, डॉ. रश्मिलता मिश्रा, अणिमा मिश्रा, रूपा तिवारी, रश्मि मिश्रा, सुनीता मिश्रा आदि ने अपने प्रस्ताव रखे।
गोष्ठी में सभी प्रस्तावों पर विचार के बाद सर्वसम्मति से यूजीसी के नए कानून का विरोध किया गया। पदाधिकारियों ने इसे काला कानून बताते हुए सरकार से तत्काल वापस लेने की मांग की, अन्यथा अपने-अपने शहरों में प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस संबंध में सभी पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर कर महासभा के संरक्षक एवं पूर्व सांसद पं. सत्यदेव पचौरी के अचानक अस्वस्थ होने एवं अस्पताल में भर्ती होने के कारण सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने यह ज्ञापन उनके ज्येष्ठ पुत्र एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप पचौरी को सौंपा। यह ज्ञापन राष्ट्रपति महोदया एवं जिलाधिकारी को प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष शिव सहाय मिश्र, संरक्षक पं. सत्यदेव पचौरी, पं. पद्मेश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी तिवारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के.के. पाण्डेय, स्वागताध्यक्ष अनूप पचौरी, महासचिव सुनील चन्द्र तिवारी, मनोज पाण्डेय, हरीश बाजपेयी, भीमशंकर मिश्र, मृत्युंजय द्विवेदी, राकेश शुक्ला, राजेश शुक्ल, विमल मिश्र, अनुराग दीक्षित, शंकर पंडित, जितेन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शुक्ल एवं महामंत्री महेश मिश्र ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















