Advertisement

आनंद नगर में माता रानी का भव्य जागरण, भजनों से भक्तिमय हुई रात

 

कानपुर। रावतपुर गांव स्थित आनंद नगर में माता रानी के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र माता रानी के जयकारों और भजनों से भक्तिमय हो उठा। मां की ज्योत प्रज्ज्वलित कर रात 11 बजे जागरण का शुभारंभ हुआ, जो सुबह 5 बजे तक चला। उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए भजन गायकों ने माता रानी की महिमा का गुणगान किया।

आयोजक सोना दिवाकर ने कहा कि माता रानी का जागरण केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मां के प्रति आस्था, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। मां की भक्ति से शक्ति मिलती है और उनके दरबार में मन को सुकून मिलता है।

कार्यक्रम में सपा नेता विनय गुप्ता सहित जागरण कमेटी के सदस्यों और अन्य अतिथियों का आयोजक सोना दिवाकर ने फटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन कार्तिक अनुज कनौजिया ने किया। आयोजन अमन इवेंट की ओर से कराया गया।

इस मौके पर घनश्याम दिवाकर, सोना दिवाकर, मनीष चोपड़ा, कल्पना चोपड़ा, शिवानी दिवाकर, कोमिल दिवाकर, मुस्कान दिवाकर, अन्नू, सौरभ ओमर, अमित दिवाकर, प्रीति दिवाकर, अमन, सुमित दिवाकर, स्वस्ति दिवाकर, अमन कनौजिया सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भजनों का आनंद लिया।

मोहम्मद आमिर की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh