कानपुर। श्री नागरिक रामलीला कमेटी किदवई नगर कानपुर के अध्यक्ष राजीव मिश्रा द्वारा पुलिस कमिश्नर श्री रघुबीर लाल को सम्मानित किया गया। राजीव मिश्रा ने बताया कि कमेटी द्वारा इस वर्ष 52वाँ दशहरा मेला आयोजित किया गया जो कि पुलिस प्रशासन के अमूल्य सहयोग के कारण सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा सका। आज इसीलिये पुलिस कमिश्नर श्री रघुबीर लाल से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र तथा स्मृतिस्वरूप श्री राम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।



















