Advertisement

श्री साईं बाबा सत्संग समिति द्वारा डांडिया धूम का भव्य आयोजन

कानपुर। श्री साईं बाबा सत्संग समिति के द्वारा डांडिया धूम का आयोजन गुजैनी स्थित विवाह राज पैलेस में किया गया। इस कार्यक्रम में सभी समिति सदस्यों एवं क्षेत्रीयवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा पूजा के आधार पर किया गया।
समिति द्वारा माता की प्रतिमा लायी गयी। सर्वप्रथम माता की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। माता की बंगाली ढाक पर धुनुचि आरती महिलाओं द्वारा की गयी। कार्यक्रम में ढाक पर महिलाओं द्वारा बंगाली नृत्य भी किया गया।
महिलायें सभी ऊर्जा, उत्साह, आस्था में नजर आयीं। “सबसे बड़ा ओ तेरा नाम ओ शेरावाली”, “नगाड़े संग ढोल बाजे” गानों पर डांडिया स्टीक खनकी तो माहौल और भी उत्साह और उमंग से पूर्ण नजर आया। फूड स्टाल पर भी व्यंजनों का स्वाद सभी ने लिया।
महिलाओं में बेस्ट डांस, सीनियर सिटीजन बेस्ट ड्रेसअप, लक्की ड्रा प्रतियोगिताएं खोली गयीं।
समिति की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया भाटिया ने बतलाया कि हर वर्ष समिति के द्वारा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती सोनिया भाटिया, शशि कौशल, रीना पटेल मौजूद थीं।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh