Advertisement

गैंजेस क्लब में ‘फेस्टिव एडिट-26’ प्रदर्शनी में सजे फैशन और लाइफस्टाइल के स्टॉल

कानपुर। आर्य नगर स्थित गैंजेस क्लब के अशोका हॉल में शुक्रवार को ऊर्जा वूमेन की ओर से ‘फेस्टिव एडिट-26’ फैशन और लाइफस्टाइल प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें 45 से अधिक ब्रांड के उत्पादों को एक छत के नीचे सजाया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन चेयरमैन विजय कपूर, पूर्व विधायक अजय कपूर, रमन कपूर और कार्तिक कपूर ने किया। प्रदर्शनी में त्योहारों और शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए परिधानों, आभूषणों और सजावटी सामान की आकर्षक रेंज पेश की गई। प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए एथनिक वियर, फैशन ज्वेलरी, स्टेटमेंट चूड़ियां, कड़े और लाइफस्टाइल उत्पाद खरीदारी के लिए उपलब्ध रहे। वहीं, आर्टजिला बाय नेहा अग्रवाल की ओर से हस्तनिर्मित तोरण, वॉल हैंगिंग और त्योहारों में घर सजाने के लिए आकर्षक सजावटी वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। करवाचौथ और दीपावली के साथ शादी के सीजन की खरीदारी को ध्यान में रखकर लगाई गई इस प्रदर्शनी में फैशन और पारंपरिक शृंगार से जुड़ी वस्तुओं ने लोगों का ध्यान खींचा। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न ब्रांड के फैशन, आभूषण और लाइफस्टाइल उत्पादों की विविधता उपलब्ध कराना रहा।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh