Advertisement

अर्द्धांगिनी फैशन एंड लाइफस्टाइल एक्जीबिशन का भव्य आयोजन संपन्न

कानपुर/शुक्लागंज। दीपावली और करवा चौथ के त्योहार के उपलक्ष्य में अर्द्धांगिनी Exhibition (A Step to Success) का आयोजन कैलाश रॉयल, शुक्लागंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष प्रदर्शनी को नेहा रस्तोगी द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर में दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष उन्नाव श्रीमती श्वेता भानु मिश्रा, चेयरपर्सन शुक्लागंज नगर पालिका परिषद श्रीमती कौमुदी संदीप पांडे, श्रीमती पूनम रस्तोगी , चेयरपर्सन IIA चीमेन विंग श्रीमती सुचिता वाही तथा श्री एवं श्रीमती पंकज रस्तोगी व बबिता रस्तोगी (श्री जुगल किशोर ज्वेलर्स, बिरहाना रोड) उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा कपड़े, घर की साज सज्जा का सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, एक्सेसरीज तथा हाथ के बने सामान के स्टॉल लगाए गए, जिसे लेकर खरीदारों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह 10 बजे से रात 9:30 बजे तक चली इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की और जमकर खरीदारी की।
आयोजक नेहा रस्तोगी ने सभी मुख्य अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh