Advertisement

कानपुर: तख्त पर सोने को लेकर हुआ विवाद, भाई ने ईंट से प्रहार कर की हत्या

कानपुर। थाना फजलगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव घर की छत पर पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच करते हुए पूछताछ की। जांच में सामने आया कि तख्त पर सोने को लेकर मृतक और उसके साथ रहने वाले भाई के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान भाई ने ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh