Advertisement

गरबा और डांडिया की धुनों पर झूमे कनपुरिया

कानपुर के मोतीझील स्थित लाजपत भवन में 17 एवं 18 अक्टूबर को राधा-कृष्ण महोत्सव डांडिया नाइट (सीजन-4) का दो दिवसीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर के जाने-माने वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति  मुरारी लाल अग्रवाल उपस्थित रहे।
महोत्सव में गरबा और डांडिया नृत्य के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिली। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक सजावट और संगीत की मधुर धुनों ने कार्यक्रम के माहौल को उत्सवमय बना दिया।
मुख्य अतिथि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने वाले सेठ मुरारी लाल अग्रवाल की कार्यक्रम में सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सीजन-4 में सेठ मुरारी लाल अग्रवाल को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया।
राधा-कृष्ण महोत्सव डांडिया नाइट के चौथे सीजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ना रहा। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
मोहम्मद आमिर की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh