कानपुर नगर। दि लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द कुमार दीक्षित (रनर-2024) के नवीन चैंबर संख्या 3, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता भवन, कोर्ट कानपुर का शुभारंभ विधि-विधान के साथ हुए रुद्राभिषेक महोत्सव के साथ सम्पन्न हुआ।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 11 अक्टूबर रविवार को चैंबर में रुद्राभिषेक पूजन किया गया। तत्पश्चात 12 अक्टूबर सोमवार को चैंबर के शुभारंभ अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन 13 अक्टूबर मंगलवार को कानपुर बार एसोसिएशन लॉन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, सबसे पहले भगवान को भोग अर्पित किया गया फिर अधिवक्ता समाज के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता अरविन्द कुमार दीक्षित ने उपस्थित सभी अधिवक्ता बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से ही यह शुभारंभ सफल हो सका है। दि लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री एडवोकेट शरद कुमार शुक्ला के साथ शशिकांत पांडेय,मनोज द्विवेदी, दुर्गेश शुक्ला, धीरेंद्र सिंह, चंदेल क यादव, राजेश दीक्षित,संदीप वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















