Advertisement

शारदीय नवरात्र में नौ दिन में नौ शिलान्यास

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर वार्ड 28 ओमपुरवा में नौ दिन में नौ लोकार्पण व शिलान्यास का भव्य आयोजन किया गया। आज पहले दिन जगईपुरवा में जन सामुदायिक केन्द्र का उद्घाटन महापौर प्रमिला पांडे ने फीता काट कर किया, उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि गरीब जनमानस को बहुत ही कम मूल्य पर यह जन सामुदायिक केन्द्र मिल जायेगा, बर्थ डे, इंगेजमेंट व छोटे छोटे कार्यक्रम से जन-मानस को लाभ मिलेगा। पार्षद जितेन्द्र चौरसिया ने कहा कि इस सामुदायिक केन्द्र की लागत लगभग 20 लाख रुपए आई है। इसमें तीन कमरे उपलब्ध है यह जनता को मात्र 1100रूपये मे मिल जायेगा। जल्द ही इसमें ऊपर की ओर एक हाल का निर्माण भी करा दिया जायेगा। जिससे गरीब और क्षेत्र की आम जनता को लाभ मिलेगा। इसमें प्रमुख रूप से पियूष सिंह, अमरीश जायसवाल, अनुज झा आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh