मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में आध्यात्मिक गुरु सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी दिनांक 1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक स्वच्छता को लेकर सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया इसी क्रम में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सैकड़ो प्रेमी भक्तों ने श्री हंस मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोरिया एवं श्री हंस मंदिर प्रभारी साध्वी चंदन बाई जी व मंडल अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी द्वारा किया गया
बाई जी ने बताया कि हमारे पूज्य सतपाल जी महाराज का कहना है की भारत तभी विकसित होकर विश्व गुरु बनेगा, जब प्रत्येक हर भारत वासी अपने मन वचन कर्म को स्वच्छ रखते हुए पूरे भारत माता को स्वच्छ बनाए । कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र पाल, अवधेश कटियार,शैलेंद्र सेंगर, हरि करन सिंह, शमशेर परिहार, देवेंद्र उत्तम, राजेंद्र वर्मा, मिथिलेश सोनी, बालक राम, अमित यादव करन कठेरिया, आदि कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















