Advertisement

प्रकाश पाल, गोपी कृष्ण पांडेय और श्रुति गंगवार के राज्यसभा में निर्विरोध निर्वाचन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

कानपुर ९ अक्तूबर । कानपुर महानगर के भाजपा नेताओं प्रकाश पाल और गोपी कृष्ण पांडेय सहित श्रुति गंगवार के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को लखनऊ स्थित विधानसभा सचिवालय में निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने के बाद सैकड़ों की संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उनका स्वागत करते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। भाजपा पिछड़ा मोर्चा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रकाश पाल और वरिष्ठ नेता गोपी कृष्ण पांडेय सहित श्रुति गंगवार को राज्यसभा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं के प्रति पार्टी नेतृत्व के विश्वास तथा सम्मान के रूप में देखा।
निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद तीनों नेता भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। राष्ट्र और प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर देकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की बात कही।
नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां निरंतर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर विधानसभा में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, प्रदेश के विकास और जनता की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रति उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल दिखाई दिया।
क्षेत्रिय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी विधायक महेश त्रिवेदी मनोज प्रजापति प्रमाण पत्र मिलते वक्त सचिवालय में मौजूद रहे ।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh