Advertisement

अनुकंपा देवी मंदिर में रातभर गूंजे माता के जयकारे, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

कानपुर के रावतपुर गांव स्थित अनुकंपा देवी मंदिर में विशाल माता के जागरण का आयोजन धूमधाम से किया गया। रातभर माता के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए भजन गायकों की प्रस्तुतियों पर हजारों श्रद्धालु झूम उठे। भगवान शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

आयोजक युवा नेता अनुज कनौजिया ने अपने पिता द्वारा शुरू की गई धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अतिथियों का माता की चुनरी पहनाकर स्वागत किया। वहीं, हर वर्ष मुंबई से आने वाले मंगेश कनौजिया इस बार वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े और श्रद्धालुओं के मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन सौरभ ओमर ने किया। समापन पर विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अंकित, अमन, अंकुर, विवेक, जय, निखिल, यश, अशोक, किशन, उत्कर्ष, अमित, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

मोहम्मद आमिर की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh