Advertisement

‘रास ए कानपुर डांडिया नाइट्स’ का हुआ आयोजन

कानपुर में नवरात्रि के पावन अवसर पर दामोदर नगर स्थित मनकामेश्वर पैलेस में ‘रास ए कानपुर डांडिया नाइट्स’ का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में रंगीन रोशनी, शानदार सजावट और डांडिया की आकर्षक धुनों ने उत्सव के माहौल को खास बना दिया। पारंपरिक परिधानों में पहुंचे युवाओं ने पूरे जोश के साथ डांडिया खेला और नृत्य के जरिए अपनी खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एमएलए ग्रुप के चेयरमैन, वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति  मुरारी लाल अग्रवाल उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की रौनक और बढ़ गई। आयोजन में नवरात्रि की परंपराओं के साथ सांस्कृतिक मनोरंजन की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान डांडिया संगीत पर प्रतिभागियों ने शानदार तालमेल के साथ नृत्य किया। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। आकर्षक लाइटिंग और उत्सवी सजावट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। युवाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और देर तक डांडिया की मस्ती में सराबोर रहे।

मोहम्मद आमिर की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh