कानपुर नगर। महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयन्ती के पावन पर्व पर श्री महाराजा अग्रसेन जयन्ती समिति द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। श्री अग्रसेन चौक से महाआरती के पश्चात भव्य शोभायात्रा में सफेद अश्वों पर सवार अग्रध्वज पताका लिये समाज के युवक अग्रकीर्ति का गुणगान कर रहे थे। शोभायात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता कर महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा में नगर की स्वजातीय संस्थाओं के पदाधिकारी अपने अपने बैनरों एवं झांकियों के साथ सामूहिक रूप से चल रहे थे। शोभायात्रा में समाजवाद के प्रवर्तक महाराजा श्री अग्रसेन जी की भव्य प्रतिमा दर्शन के साथ महालक्ष्मी जी, हनुमान जी, शिव परिवार, श्री श्रवण कुमार, श्री श्रीनाथ जी की भव्य झाँकियों का दर्शन कर भक्त आनन्द की अनुभूति कर रहे थे। शोभायात्रा में भजनों के माध्यम से अग्रकीर्ति का गुणगान करते समाज के युवक साथ चल रहे थे। शोभायात्रा में अमिताभ बाजपेयी (विधायक आर्यनगर), श्री सलिल विश्नोई (सदस्य विधान परिषद) सहित नगर के राजनेता, व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी साथ चल रहे थे। शोभायात्रा में एक ईंट एक रूपया की झंडियाँ लिये कार्यकर्ता सामाजिक समरसता का परिचय दे रहे थे। शोभायात्रा का संचालन महामंत्री मनीष दर्पण, यात्रा संयोजक रामसेवक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल प्रमुख रूप से कर रहे थे। शोभायात्रा में अग्रसेन महिला समिति के बैनर तले, समाज की महिलायें साथ चल रही थी। महिला मण्डल का नेतृत्व श्रीमती कामिनी अग्रवाल, अनीता गर्ग, वीना अग्रवाल, रचना अग्रवाल, राज गोयल, मनीषा अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, सरिता अग्रवाल आदि कर रही थी।
शोभायात्रा में समिति अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, कमल किशोर अग्रवाल, गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, दिनेश चन्द्र गोयल, अरूण अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल, शरद प्रकाश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राज कुमार नेवटिया, अशोक अग्रवाल, गोपाल गुड़िया वाला, ज्ञानेन्द्र विश्नोई,अभिषेक अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मनीष अग्रवाल आदि सामाजिक बन्धुओं का नेतृत्व करते हुये साथ चल रहे थे।
उक्त शोभायात्रा का समाज के बन्धुओं द्वारा स्थान स्थान पर भव्य स्वागत किया गया। नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुये शोभायात्रा अग्रसेन स्मृति भवन, मेस्टन रोड में एक सभा के रूप में परिणित हुयी। सभा को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री राकेश अग्रवाल ने अग्र समाज की एकता एवं अखण्डता के लिये एकजुट होकर समाज के निबलों को सबल बनाने का संकल्प दिलाया तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आवाहन किया।
सभा में योगेश अग्रवाल को सामाजिक क्षेत्र में दी जा रही सेवाओं के लिये अग्रकुल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया साथ ही हाईस्कूल एवं इण्टर की परीक्षा में मेद्यावी छात्रों एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभा में शोभायात्रा में सजे हुये बच्चों को भी मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
महामंत्री मनीष दर्पण ने कहा कि समिति द्वारा इस वर्ष सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं प्रख्यात वक्ता आशुतोष राणा की सशक्त प्रस्तुति हमारे राम का भव्य आयोजन 2 एवं 3 जनवरी 2027 को किया जा रहा है। यह केवल एक मंचीय प्रस्तुति नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन, चरित्र, संस्कारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है। समिति के उद्देश्य है कि समाज का प्रत्येक परिवार इस आयोजन में रसहभागी बनें और श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें।
समिति अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि कानपुर महानगर के समाज बन्धुओं की सहभागिता ने समिति द्वारा आयोजित इस विशाल शोभायात्रा को सफल एवं यादगार बनाया है यह आयोजन महाराजा अग्रसेन जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने एवं एकता की भावना को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश अग्रवाल एवं स्वागताध्यक्ष के रूप में मनोज अग्रवाल (श्याम प्रेमी) उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता राजेन्द्र अग्रवाल, संचालन गौरव अग्रवाल जैन, अतिथियों का स्वागत महामंत्री मनीष दर्पण एवं आभार शोभायात्रा संयोजक रामसेवक अग्रवाल ने व्यक्त किया। प्रसादी एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















