Advertisement

पारस हेल्थ कानपुर के डॉक्टरों ने जटिल स्पाइनल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर युवक को दिया नया जीवन

कानपुर। पारस हेल्थ, कानपुर के न्यूरोसर्जरी एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने एक साझा चिकित्सा प्रयास के तहत एक दुर्लभ और जटिल स्पाइनल ट्यूमर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस चिकित्सा उपलब्धि की विस्तृत जानकारी देने के लिए अस्पताल परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के अनुसार यह मामला एक 16 वर्षीय नवयुवक का था, जिसकी रीड की हड्‌डी में दुर्लभ डम्बल के आकार का ट्यूमर विकसित हो गया था। यह ट्यूमर शरीर के अंदरूनी हिल्स में रेट्रोपेरिटोनियल क्षेत्र तक फैला हुआ था. और जिसका आकार 10×10 सेंटीमीटर था। मामले की संवेदनशीलता और जटिलता को देखते हुए न्यूरोसर्जरी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी तथा एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञों ने मिलकर एक संयुक्त और विशेष चिकित्सा पद्धति अपनायी। ऑपरेशन में शामिल सभी विभागों की आपसी विशेषज्ञता और सटीक समन्वय से इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
यह उल्लेखनीय कामयाबी कुश पाठक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग एवं डॉ. अमित गुप्ता न्यूरोसर्जरी विभाग की विशेषज्ञता और उनके वृहद अनुभव को दर्शाती है। इस पूरी प्रक्रिया में एनेस्थीसिया विभाग का भी महत्वपूर्ण सराहनीय सहयोग रहा। इस अत्यन्त जटिल और सफल ऑपरेशन के केस को अन्तरराष्ट्रीय चिकित्सा जगत के सामने लाने के लिए एक शोधपत्रिका में भी प्रकाशित किए जाने की संभावना है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पारस अस्पताल की उन्नत शल्य चिकित्सा क्षमताओं और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी प्रकाश डाला गया। डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह की जटिल सर्जिकल प्रक्रियाओं में अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक ‘दा विंची एक्सआई रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम’ और उनके नैदानिक अनुप्रयोग बेहद कारगर साबित हो रहे हैं, जिससे मरीजों को सुरक्षित और त्वरित रिकवरी मिल रही है।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh