gकानपुर नगर। शरदकालीन नवरात्रि महापर्व पर शुक्रवार को सिद्धपीठ श्री जंगली देवी दरबार मे विशाल माँ के खजाने का वितरण हुआ। जिसमे हजारों भक्तों ने भगवती का खजाना प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में किदवई नगर विधान सभा के विधायक महेश त्रिवेदी, मन्दिर ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती माया वर्मा, का०अ० श्रीकृष्ण स्वरूप मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक बाजपेयी, उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, महामंत्री पं० विजय पाण्डेय, कोषाध्यक्ष श्री मनोज कपूर, मंत्री कैलाश पाल, प्रबन्धक रमेश कुमार तिवारी, सुनीत त्रिपाठी, रामचन्द्र गुप्ता, दिनेश त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, प्रेम शंकर मिश्रा, डॉ० मनोज दुबे श्रीमती नीलम शुक्ला, राजकुमार अवस्थी, रजत पाण्डेय, संजीव कुमार शुक्ला, पुजारी राहुल मिश्रा, पुजारी राहुल मिश्रा तुलसीराम, अनिल पाण्डेय, गोलू, हर्षित द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















