ओम जन सेवा संस्थान ने अपनी परंपरानुरूप प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी शिव पार्वती सामूहिक विवाह के पावन उपलक्ष्य में ग्यारह नवविवाहित जोड़ों के लिए एक भव्य परिधान एवं श्रृंगार वितरण समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन रामावतार महाव सामुदायिक केंद्र जेके कॉलोनी जाजमऊ में किया गया।
इस मानवतावादी पहल के अंतर्गत सभी जोड़ों को वधू के लिए आकर्षक वस्त्र, उत्कृष्ट आभूषण, चूड़ा और दूल्हों के लिए प्रतिष्ठित कोट-पैंट प्रदान किए गए।
संस्था के संरक्षक कैलाश पांडे के प्रेरणादायक मार्गदर्शन, अध्यक्ष सीमा अग्रहरि के कुशल नेतृत्व और पूरी टीम की निस्वार्थ सेवा ने इस ऐतिहासिक आयोजन को और भी गरिमामयी बनाया। इस शुभ अवसर पर सभी नवविवाहितों के परिजन भी उपस्थित रहे और सबकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे पार्षद कैलाश पांडे,सीमा अग्रहरि,शैलेंद्र गुप्ता,शैलेश बाजपेई, शिवम तिवारी, सुडडु साहू,अखिल पांडे,दीपक पांडे,कृष्ण मुरारी, धर्मेंद्र चौरसिया, ऋषभ बाजपेई, उमेश पैंथर, बाबूराय,सुरेन्द्र बिष्ट,विवेक, उमा थापा, सोनी पांडे, निधि पांडे, डॉली श्रीवास्तव,सरिता त्रिपाठी निर्मला चौहान, संगीता पाल , प्रमोद गुप्ता ,शालिनी गुप्ता,आदि लोग उपस्थित रहे।
ओम जन सेवा संस्थान की अनूठी पहल, 11 नवविवाहित जोड़ों को भेंट किए वस्त्र और श्रृंगार सामग्री


















